ये #सात टिप्स अपनाएंगे तो हर पेपर में होगा बेड़ा पार!
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉एग्जाम
कोई भी हो, हर स्टूडेंट के अंदर अक्सर डर बैठा होता है. लेकिन, बस थोड़ी
प्लानिंग और कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप हर पेपर में अच्छे मार्क्स
ले आ सकते हैं👉
🌄 सुबह करें पढ़ाई:
एक
अच्छी नींद के बाद आप एकदम ताजा और ऊर्जा से भरे होते हैं. सुबह के समय
शांति का भी माहौल रहता है. सुबह की हुई पढ़ाई आप लंबे समय तक याद रखते
हैं।
🥗 अच्छा खाएं:
जंक फूड से दूरी
बनाए रखें. जी हां, अच्छे नंबर के लिए आपको अच्छा खाना भी होगा. आपकी डाइट
ऐसी होनी चाहिए जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक से अधिक हो. खाने में हरी
सब्जियां, ताजा फल, डेयरी उत्पाद, अंडे, मछली और मीट को शामिल करें. सूप,
ग्रीन टी और फ्रेश जूस आपके डाइट चार्ट में हो।
⏳ टाइम मैनेजमेंट:
अच्छे
नंबर पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें. आप हर विषय को समय
के अनुसार बांट लें. जिस विषय में आपकी पकड़ कमजोर है, उसे ज्यादा से
ज्यादा समय दें।
📚 कॉन्सेप्ट को समझें:
सिलेबस
के हिसाब से हमेशा तैयारी ना करें. हर बार इसका काम करना जरूरी नहीं है.
आवश्यक है कि आप पहले विषय को समझें और फिर आगे बढ़ें. अगर आप विषय को
समझकर एग्जाम में बैठेंगे तो हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार होंगे।
📝 नोट्स बनाएं:
यह जांचा और परखा हुआ नियम है. नोट्स हमेशा आपकी मदद करेंगे. जब भी आप पढ़ें या रिवीजन करें तो ध्यान से उसके नोट्स बनाते चलें।
📖 सैंपल पेपर:
पिछले
कुछ सालों के प्रश्नपत्रों को आप इकठ्ठा कर कई सवालों को जान सकते हैं. उन
प्रश्नों को हल करें इससे आपके अंदर विश्वास पैदा होगा. साथ ही सिलेबस भी
पूरा किया जा सकेगा।
🗞 टालें नहीं:
'कल
करें सो आज कर, आज करे सो अब'. अधूरा काम बाद में करने से आपके रिजल्ट पर
असर पड़ता है. प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करें और उसी के हिसाब से तैयारी
शुरू करें।
--------------------🙏---------------------

0 Comments